तिरंगे की शान में झूमे बच्चे, सनराइज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सनराइज पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
स्वतंत्रता दिवस की धूम
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बालूपुर मार्ग पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक आर.पी. गुप्ता द्वारा तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे के लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। "आकाश चूमे तिरंगा", "देशरंगी" और "मेरा मुल्क मेरा देश" जैसी प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।
प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिया यें संदेश
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आर.पी. गुप्ता और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि आजादी की रक्षा और देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
प्रबंधक महोदय का संबोधन
विद्यालय के प्रबंधक आर.पी. गुप्ता ने कहा कि सनराइज पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही न दें, बल्कि उन्हें एक अच्छा नागरिक और देशभक्त भी बनाएं।
देश की सेवा करने का आह्वान
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आर पी गुप्ता व प्रधानाचार्य डी के सर ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से एकता, अखंडता और अनुशासन बनाए रखते हुए देश की सेवा करने का आह्वान भी किया।
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
संस्कारवान शिक्षा के साथ संस्कार
विदित हो कि सनराइज पब्लिक स्कूल क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक है, जो लगातार संस्कारवान शिक्षा के साथ साथ संस्कार और राष्ट्रप्रेम के भावना को भी लगातार बढ़ावा दे रहा है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

