Left Post

Type Here to Get Search Results !

पूर्वांचल के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार ज्ञानकुंज एकेडमी के इस छात्र ने NEET UG 2026 में लहराया सफलता का परचम

नाहिद अदीम की सफलता पर ज्ञानकुंज एकेडमी में खुशी की लहर, प्रधानाचार्या ने खिलाई मिठाई, NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नाहिद अदीम ने बढ़ाया सिकन्दरपुर का मान, MBBS की राह हुई आसान

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

गर्व महसूस करने वाला क्षण

सिकन्दरपुर (बलिया)। पूर्वांचल के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार तहसील क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में 17 जुलाई शुक्रवार का दिन बहुत हीं अहम व खास रहा। विद्यालय अपने छात्र नाहिद अदीम की शानदार उपलब्धि पर बेहद ही गर्व महसूस करने वाला क्षण रहा।

सफलतापूर्वक पास की परीक्षा

बताते चलें कि नाहिद अदीम ने 2983 की ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक (AIR-C) (रोल नंबर: 4422101029) के साथ NEET UG 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा हाल ही में NEET UG 2026 के परिणाम घोषित किए गए हैं। 

प्रधानाचार्या ने नाहिद अदीम को खिलाई मिठाई

इस खास अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने नाहिद अदीम को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह असाधारण सफलता नाहिद अदीम के अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं। इस दौरान ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक, प्रधानाचार्या, शिक्षकों और सभी कर्मचारियों ने छात्र को बधाई दीं और विश्वास जताया कि यह सफलता अन्य कई छात्रों को भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

संस्थान के लिए बेहद गर्व की बात

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए बेहद गर्व की बात हैं और यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सुदृढ़ शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। विद्यालय ने नाहिद अदीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी MBBS एडमिशन व काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---