विद्यालय के प्रबंधक मुन्ना यादव एवं प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक उन्हें किया गया नमन
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
स्वतंत्रता दिवस की मचीं रहीं धूम
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर स्थित एस. एन. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त दिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुन्ना यादव एवं प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया।
➡️ एस. एन. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) August 16, 2026
➡️ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
➡️ विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ध्वजारोहण
➡️ राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक उन्हें किया गया नमन#Ballia pic.twitter.com/mLguU5OL7W
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा झंडा गीत, देशभक्ति गीत एवं मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 में प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मुन्ना यादव एवं प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा कक्षा द्वितीय की छात्रा साक्षी जायसवाल, पुत्री संजीत कुमार जायसवाल तथा UKG के छात्र शिवम कुमार, पुत्र मुकेश कुमार को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने दीं बधाई
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अभिवादन एवं आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ साथ देशप्रेम, अनुशासन एवं संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
यें माननीय रहें मौजूद
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी मनीष वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान दैनिक व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित धनंजय सेन, प्रेमशंकर, सूरज कुमार, सोनिया मैम, पीयूष यादव, चंद्र प्रकाश यादव, श्रेया यादव, आरती गुप्ता अनु राय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
समूचा वातावरण हुआ गुंजायमान
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

