पूर्व विधायक संजय यादव ने किया युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ, बोले, युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में 13 अगस्त दिन गुरुवार को आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में लोकतंत्र, नेतृत्व और राष्ट्रबोध की जीवंत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव ने किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
➡️ ज्ञानकुंज एकेडमी में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) August 13, 2026
➡️ युवा संसद में दिखी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रबोध की झलक
➡️ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव ने किया शुभारंभ#Gyankunj #Ballia #Sikanderpur #TopNews #News #Breaking #Viral #ज्ञानकुंज #बंशीबाजार pic.twitter.com/wS6fE7jpXK
मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है और युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
प्रबंधक महोदय का संबोधन
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन केवल विद्यार्थियों को बोलने का मंच नहीं देते, बल्कि उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझने, विषयों पर तार्किक ढंग से विचार करने, अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं के भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
विद्यार्थियों ने रखें अपनें विचार
युवा संसद में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए। सदन की कार्यवाही की शैली में विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। युवाओं की विचार अभिव्यक्ति, तर्क क्षमता और उत्साह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
प्रदर्शन की खूब हुई सराहना
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ साथ नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक सोच का भी परिचय दिया। विद्यालय परिसर में मौजूद अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने जताई प्रसन्नता
विद्यालय प्रबंधन ने युवा संसद कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, जागरूक, आत्मविश्वासी और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है।
उज्ज्वल भविष्य की किया कामना
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

