Left Post

Type Here to Get Search Results !

ज्ञानकुंज एकेडमी में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों और नृत्यों से गूंजा बंशीबाजार, प्रबंधक व अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

देशभक्ति के रंग में रंगा ज्ञानकुंज एकेडमी, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, ज्ञानकुंज एकेडमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रबंधक बोले- देश के विकास में छात्रों की भूमिका अहम

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

सिकन्दरपुर (बलिया)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार बलिया में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ व ध्वजारोहण प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह एवं विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, दीप-प्रज्वलन स्वागत गीत तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुआ, जिसमें डांस इंडिया, आकाश चूमे तिरंगा, आर्मी डांस, मेरा मुल्क मेरा देश इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चो ने दर्शको का मन मोहित कर लिया।

प्रबंधक महोदय का संबोधन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस दौर में विद्यार्थियों की भूमिका देश हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है तेजी से विकास करता हुआ भारत युवाओं और विद्यार्थियों के बल पर ही विश्व समुदाय में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रख सकता है। साथ ही साथ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सबको बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया I और चारों तरफ सुंदर ध्वज लहरा रहे थें। 

अध्यक्ष महोदय का संबोधन

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने कहा कि ज्ञानकुंज एकेडमी शिक्षा, ज्ञान विज्ञान एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने एवं विद्यार्थियों के जीवन को संवारने के लिए सदैव तत्पर रहता हैं। अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं बधाई दीं। 

प्रधानाचार्या महोदया का संबोधन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि देश आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व मना रहा हैं। आज भारत विश्व के प्रमुख देशों में अपना स्थान बनाए हुए हैं। इसका मुख्य श्रेय शिक्षा और ज्ञान विज्ञान को दिया जा सकता हैं।

उप प्रधानाचार्या का संबोधन

विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह ने कहा कि आज हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे पूर्वांचल में अपनी पहचान बनाई है उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सबको बधाई दीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में बच्चों द्वारा संगीत नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए वही मिडिल वर्ग के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो बहुत ही सराहनीय रहा। सीनियर वर्ग के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं संगीत से सबको अपनी तरफ आकर्षित किया देशभक्ति गीतों से पूरे विद्यालय का वातावरण देश भक्तिमय हो गया।

यें माननीय रहें मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जे पी तिवारी, दीपक तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रविंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण चौहान, प्रियंका तिवारी, निशा तिवारी, नर्बदा गुप्ता, सागर वर्मा, उमेश चंद, अनिल शर्मा, सौरभ वर्मा, सुप्रिया सिंह, रोशन आरा, संगीत शिक्षक उमेश उजाला, लवकेश नृत्य शिक्षक रविन्द्र कुमार चौहान, शीबा नाज, अलका, सुप्रिया श्रीवास्तव, ख़ुशी सिंह NCC साथ ही साथ विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल जिसमे बादल सिंह हेड बॉय, मंतसा हेड गर्ल, आर्या सिंह, अदिति सिंह, अभिषेक पाण्डेय, अर्पिता तिवारी, सूरजभान सिंह, आदित्य सिंह इत्यादि छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---