Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: हाथों में तिरंगा, दिल में हिंदुस्तान, इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

हर घर तिरंगा अभियान में इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम से गूंजी लिलकर की धरती, हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

तिरंगा यात्रा का आयोजन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, लिलकर, सिकन्दरपुर में 13 अगस्त दिन गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा एवं जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

राष्ट्रप्रेम से सराबोर आया नजर

हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों की विशाल कतार और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

बच्चों ने लोगों को किया प्रेरित

भारत माता की जय व वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। विद्यार्थियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्ष महोदय का संबोधन

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना मजबूत होती है।

प्रबंधक महोदय का संबोधन

वहीं प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। विद्यार्थियों की इस उत्साहपूर्ण सहभागिता से निश्चित रूप से समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचेगा।

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष धनंजय मिश्रा एवं प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा प्रधानाचार्य राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी एवं श्री योगेश तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगा यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यें माननीय रहें मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजशेखर, दिलीप कुमार, राजेश श्रीवास्तव, प्रज्वल राय, नीतीश यादव, मिथिलेश यादव, रामेंद्र तिवारी, गौरव केसरी, माधव मिश्रा, दयानंद चौहान, दीपक कुमार, मनु पटेल, मोहम्मद सैफ, स्वीटी पांडे, पूनम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बच्चों ने दिया प्रभावी संदेश

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया, बल्कि आमजन को भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---