Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: प्रकाश विद्या मंदिर में पीटीएम बैठक का आयोजन, अभिभावकों को दिए गए प्रगति पत्र, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहा जोर

प्रकाश विद्या मंदिर में सफल पीटीएम बैठक का हुआ आयोजन, अभिभावकों को सौंपे गए प्रगति पत्र, बच्चों के भविष्य के लिए साथ आएं अभिभावक और शिक्षक, पीटीएम में हुई विस्तृत चर्चा

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हुसेनपुर बंशीबाजार मार्ग पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान प्रकाश विद्या मंदिर जमालपुर में 14 अगस्त दिन शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार और सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों के साथ विस्तृत चर्चा करना था।

बच्चों की प्रगति करें सुनिश्चित

बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए। इस दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे के प्रदर्शन के बारे में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी। कक्षा में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, सहभागिता और कमजोर क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की गई, ताकि घर और विद्यालय दोनों स्तर पर मिलकर बच्चों की प्रगति सुनिश्चित की जा सकें।

वितरित किए गए प्रगति पत्र

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र छात्राओं के प्रगति पत्र भी वितरित किए गए। प्रगति पत्र देखकर अभिभावकों ने बच्चों की उपलब्धियों और सुधार के क्षेत्रों को जाना। कई अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों के भविष्य की तैयारी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक सुझाव भी लिए।

प्रधानाचार्य ने लिया फीडबैक

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने सभी अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से फीडबैक लिया और उनके सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकाश विद्या मंदिर बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमारा लक्ष्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। इसके लिए अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

अभिभावकों से प्रधानाचार्य की अपील

प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल बच्चों की पढ़ाई और मानसिक विकास में सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। मेरा सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उन्हें अपना कीमती समय दें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताए तथा बच्चों के साथ बैठकर बात करें, उनकी पढ़ाई में रुचि लें, तभी हम उन्हें बेहतर भविष्य दे पाएंगे।

अभिभावकों का व्यक्त किया आभार

बैठक के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की भूरी भूरी सराहना की। अभिभावक शिक्षक बैठक के समापन पर प्रकाश विद्या मंदिर परिवार ने सभी अभिभावकों के उपस्थिति व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---