प्रथम चरण की आयोजित परीक्षा में कुल 436 परीक्षार्थियों ने आजमाया अपना भाग्य, 31 मार्च 2026 को आएगा प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा का परिणाम, प्रवेश अभिरुचि परीक्षा की द्वितीय एवं अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 निर्धारित
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। पूर्वांचल के शीर्ष शैक्षिक संस्थानों में अग्रणी बलिया जनपद के ज्ञानकुंज एकेडमी में 15 मार्च 2026 को प्रथम चरण की प्रवेश अभिरुचि परीक्षा संपन्न हुई। बताते चले कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ज्ञानकुंज एकेडमी के विभिन्न कक्षाओं में होने वाली रिक्तियों के सापेक्ष प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित कराई गई।
➡️पूर्वांचल के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार ज्ञानकुंज एकेडमी में प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) March 15, 2026
➡️परीक्षा में 436 परीक्षार्थियों ने आजमाया अपना भाग्य
➡️31 मार्च 2026 को आएगा प्रवेश परीक्षा का परिणाम
➡️प्रवेश परीक्षा की द्वितीय एवं अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 को निर्धारित pic.twitter.com/07Cfr0qlu1
अभिभावकों की मांग का सम्मान
प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा में अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से यह मांग की थी कि विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में चूंकि वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ हैं। इसलिए वे परीक्षार्थी जो ज्ञानकुंज में प्रवेश चाहते हैं। प्रवेश अभिरुचि परीक्षा में मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पा रहें हैं। अत: अवसर की समानता के दृष्टिगत समाज व छात्रहित में प्रवेश परीक्षा का एक और चक्र कराना अनिवार्य हैं। अभिभावकों के मांग का सम्मान करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने यह निर्णय लिया कि प्रवेश अभिरुचि परीक्षा की द्वितीय एवं अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 को निर्धारित की जाती हैं।
435 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य
प्रथम चरण की प्रवेश अभिरुचि परीक्षा में प्रवेश के लिए कुल 436 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें से 01 अभ्यर्थी प्रवेश अभिरुचि परीक्षा में अनुपस्थित रहा, जबकि अपना भाग्य आजमाने वाले परीक्षार्थियो की कुल संख्या 435 रहीं।
प्रधानाचार्या ने दीं यें जानकारी
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने बताया कि अभिभावक प्रवेश अभिरुचि परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन प्राप्त करने के विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए गये क्यूआर कोड के माध्यम से एप्लिकेशन को डाउनलोड करके तथा ID & PASSWORD के स्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग इन करके अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दिया कि प्रवेश अभिरुचि परीक्षा में कुल 436 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 435 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।
संरचना व गुणवत्ता पर विशेष बल
विद्यालय की उपप्रधानाचार्या शीला सिंह ने इस बाबत जानकारी दी कि हम अपने विद्यार्थियो को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं पढ़ाते बल्कि उनके साथ एक एक पल बिताते हैं, जिसके साथ हम अपने विद्यार्थियों के सामाजिक संरचना एवं गुणवत्ता पर विशेष बल देते हैं।
प्रबंधक ने नीतियों पर डाला प्रकाश
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी दृष्टि विद्यालय में आधुनिक शैक्षिक गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए नवीनतम तकनीकी की शिक्षा उपलब्ध कराना हैं, जिसके तहत ज्ञानकुंज में सभी कक्षाओं को स्मार्ट और प्रोजेक्टर से लैंस कर दिया गया हैं, जो विद्यार्थियों के आधुनिक और नवीनतम ज्ञान के लिए अनिवार्य हैं। हमारा प्रयास हर समय यही रहता है कि हमारे विद्यार्थी अनुशासित रहें, समयबद्ध रहें और समय की मांग के अनुसार समाज में योग्यता प्राप्त करते रहें। प्रबंधक डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने ज्ञानकुंज एकेडमी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमारा पूरा ध्यान यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ शिक्षा का उच्च मापदंड स्थापित करना हैं। यही कारण हैं कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और व्यवसायिक सेवाओं में यहां के छात्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
31 मार्च को आएगा परीक्षा परिणाम
विद्यालय के प्रवेश परीक्षा नियंत्रक दीपक तिवारी जी ने बताया है कि प्रवेश अभिरुचि परीक्षा का परिणाम 31 मार्च 2026 को ऑनलाइन अभिभावकों को भेज दिया जायेगा और साथ ही साथ विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी परिणाम चस्पा कर दिया जाएगा।
अहम रहीं इन लोगों की भूमिका
विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों के मंगल एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दीं। इस परीक्षा में जेपी तिवारी, नेहा रॉय, अलका सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सागर वर्मा, सौरभ वर्मा, अविनाश तिवारी, सुशील चतुर्वेदी, शीबा नाज़, वंदना, नीतू, रोशन आरा व काशी नरेश सिंह इत्यादि लोगों की भूमिका अहम रहीं। वहीं अशोक वर्मा, नेहाल जमाल, अभिनव, सपना गुप्ता, अंजुम, प्रियंका तिवारी इत्यादि ने हेल्प डेस्क से आइडी और पासवर्ड प्राप्त करने में अभिभावकों की सहायता की।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

