Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: HKBK मेमोरियल पब्लिक स्कूल को मिलीं सीबीएसई बोर्ड की मान्यता, विद्यालय सहित समूचे क्षेत्र में दौड़ीं खुशी की लहर

हरि कृष्ण बाल कृष्ण मेमोरियल पब्लिक स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रीय जनता में दौड़ीं खुशी की लहर

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

जनता में दौड़ीं खुशी की लहर

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हरनाटार तिलौली बघुड़ी स्थित हरि कृष्ण बाल कृष्ण मेमोरियल पब्लिक स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। विद्यालय की इस उपलब्धि को क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।

विद्यालय की हैं अलग पहचान

ज्ञात हो कि इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2015-16 में की गई थीं। स्थापना के कुछ ही वर्षों में इस विद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन और आधुनिक शिक्षा पद्धति के बल पर क्षेत्र में एक अलग पहचान बना ली हैं। यहां पर प्रशिक्षित एवं अनुभवी अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती हैं, जिसके कारण विद्यालय की प्रशंसा अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगातार की जाती रही हैं।

उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर प्रयास

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक मुक्तेश्वर नाथ मौर्य द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा रहा हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम हैं कि विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता प्राप्त हुई हैं।

प्रबंधक महोदय ने कहीं यें बात

वहीं विद्यालय के प्रबंधक मुक्तेश्वर नाथ मौर्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

यें लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल क्रांति रंजन जेना, शिक्षक अशोक, राजेश, राहुल सर, रवि सर, इरफान, आकांक्षा, आंचल, रीमा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---