Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: डूहा बिहरा में गूंजा भक्ति का स्वर, श्री विष्णु महायज्ञ एवं वृंदावन रासलीला का भव्य आयोजन संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब

समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि राय ने फीता काटकर कराया शुभारंभ, श्री विष्णु महायज्ञ एवं वृंदावन की दिव्य रासलीला ने रचा भक्ति का नया इतिहास

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

आश्रम में दिखा आस्था का महासंगम

सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा डूहा बिहरा स्थित श्री गायत्री आश्रम में आस्था का महासंगम देखने को मिला। श्री रामभूषण ब्रह्मचारी महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य श्री विष्णु महायज्ञ एवं वृंदावन की दिव्य रासलीला श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

उमड़ा आस्था का सैलाब

आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं वृंदावन की दिव्य रासलीला को देखने आए क्षेत्र के दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता का संबोधन

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिकन्दरपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा के प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सदाचार, संस्कार और धार्मिक चेतना जगाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति ही भारत की वास्तविक पहचान हैं। इसे संरक्षित रखना हम सबका दायित्व हीं नहीं हम सबका कर्तव्य हैं।

जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र

भव्य यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार और वृंदावन की मनमोहक रासलीला ने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

इन गणमान्यों की रहीं उपस्थिति

इस खास अवसर पर बलराम सिंह, सीताराम सिंह, दुष्यंत सिंह, पिंटू सिंह, चंचल सिंह, अवधेश यादव, चंदन वर्मा, अरविंद सिंह, मुन्ना सिंह, टिंकू सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहें।

क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार

श्री गायत्री आश्रम परिसर में आयोजित इस महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---