Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ इस पुलिस चौकी पर पहुंचे इस विधानसभा के यें चारों मंडल अध्यक्ष, भाजपा के इस जिला महामंत्री ने दी यें चेतावनी


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा भू- माफियाओं को शह देने तथा व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर विधानसभा सिकन्दरपुर के चारों मंडल अध्यक्ष शोभन राजभर, गणेश सोनी, लालबचन शर्मा व अजय सिंह के नेतृत्व मे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी अमरजीत यादव से मिलकर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के पुलिसिया उत्पीड़न के संबंध मे शिकायत कर चेतावनी दिया कि अगर पुलिस द्वारा व्यापारियों व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Must Read: सिकन्दरपुर मे अवैध नर्सिंग होम की बलि चढ़ी एक और महिला, गंभीर अवस्था मे बच्चा रेफर, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, फिर...



इस बीच पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब भाजपा जिला महामंत्री व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल प्रयाग चौहान ने कहां कि भाजपा सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार जनहित मे काम कर रहें हैं। पर स्थानीय पुलिस प्रशासन सरकार की छवि खराब करने मे लगा हुआ हैं। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामला छोटा हो या बड़ा पुलिस हर कदम पर पैसा खाने मे जुटी हुई हैं, तथा व्यापारियों का शोषण करने मे लगी हुई हैं। इस दौरान मुख्य रूप से लाल बचन शर्मा, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र सोनी, उमाशंकर राजभर, रामनाथ यादव, विनोद शंकर गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुमताज, अजय वर्मा, बजरंगी चौहान, अमित गुप्ता, परशुराम गौड़ व श्री राजभर आदि लोग मौजूद रहें।


रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---