ग्राम प्रधान योगेन्द्र राजभर व प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौबे की अगुवाई में हिन्दू युवा समाजसेवी शशिप्रकाश चौबे ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कर समाज में आपसी भाईचारे का दिया संदेश
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। रमजान के पवित्र महीने में स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेतन किशोर मे 13 मार्च 2026 दिन जुमा (शुक्रवार) को ग्राम प्रधान योगेन्द्र राजभर व प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौबे की अगुवाई में हिन्दू युवा समाजसेवी शशिप्रकाश चौबे ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कर समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस आयोजन में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया।
➡️ हिन्दू युवा समाजसेवी शशिप्रकाश चौबे ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) March 14, 2026
➡️ युवा समाजसेवी शशिप्रकाश चौबे ने समाज में दिया आपसी भाईचारे का संदेश
➡️ इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग, एक साथ बैठकर किया रोज़ा इफ्तार#Ballia #Sikanderpur #Roza pic.twitter.com/YeaaVZw5R3
युवा समाजसेवी ने दिया संदेश
इस दौरान युवा समाजसेवी शशिप्रकाश चौबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और लोगों को एक साथ लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना हैं। कहा कि जाति धर्म से बढ़कर इंसानियत का धर्म होता हैं। चेतन किशोर ग्राम पंचायत का हर ग्रामवासी मेरे परिवार का सदस्य हैं और हमेशा रहेगा।
भाईचारा व सौहार्द का दिया पैगाम
इस आयोजन में शामिल लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर आपसी भाईचारा व सौहार्द का पैगाम दिया। वहीं देश में अमन चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआ किया।
आयोजक ने कहीं यें बातें
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान योगेन्द्र राजभर व प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौबे ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता व समरसता को मजबूत करना हैं।
खूब मिल रहीं सराहना
युवा समाजसेवी शशिप्रकाश चौबे के इस आयोजन को क्षेत्रवासियों द्वारा खुब सराहना मिल रही हैं। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं और हमें एक दूसरे के करीब लाते हैं। इस दौरान सभी रोजेदारों ने हिन्दू युवा समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे के इस आयोजन की भूरी भूरी सराहना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता का भाव पैदा करते हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

