Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इस लड़की को इस युवक नें पहलें प्रेमजाल मे फसाकर करा दिया धर्म परिवर्तन, फिर लड़की के साथ किया गैंगरेप, जबर्दस्ती खिलाया गाय का मांस

"लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को पुलिस नें किया गिरफ्तार"

खबरें आजतक Live

बागपत (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। बागपत जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों पर अनुसूचित जाति की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले से ही शादीशुदा शहजाद नामक 26 वर्षीय युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शहजाद के परिजन ने उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। गर्भपात कराने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लड़की के परिजन का आरोप है कि दबाव बनाने पर शहजाद ने पिछली छह जुलाई को शादी करने के बहाने उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया।

उनका यह भी आरोप है कि आठ जुलाई को शहजाद के भाई बिलाल और फरमान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का दावा है कि लड़की पिछली 10 जुलाई को अपने घर पहुंची। उस समय वह बहुत डरी व सहमी हुई थी। तबीयत खराब होने पर दवा लाकर दी गई। विगत 17 जुलाई को हालत बिगड़ने पर डाक्टर के पास ले जाने की जिद की तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी विस्तार से दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बहाने एक साल पहले उसका धर्मांतरण भी कराया गया और उसे दबाव देकर जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी एन. एस. सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफ्शां और पिता हारुन को रविवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की सरगर्मी के साथ पुलिस तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- बागपत डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---