Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: मोबाइल पानी में गिरने से आगबबूला हुई यें महिला, चाकू से गला काटकर ले ली पड़ोसन महिला की जान, जाने क्या है पूरा मामला

"पानी में मोबाइल क्या गिरा, एक महिला ने दूसरी महिला का काटा गला, पुलिस ने हमलावर महिला को किया गिरफ्तार"

खबरें आजतक Live

रामपुर (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। पानी में मोबाइल क्या गिरा, महिला का पारा चढ़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक महिला ने दूसरी महिला का गला काट दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल को लेकर हत्या की यह वारदात गंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नानकार गांव की है। यहां पर लियाकत अली के मकान में अहमदाबाद में कारपेंटरी का काम करने वाले नासिर का परिवार रहता है। इसी मकान में ड्राइवरी का काम करने वाले रिजवान का भी परिवार रहता है। दोनों परिवारों के सदस्यों के एक मकान में रहने की वजह से दोनों में तालमेल भी ठीकठाक था। शनिवार की रात रिजवान की पत्नी रेशमा अपने कमरे में बच्चों के लिए खाना बना रही थी।

उसके साथ नासिर की 16 साल की बेटी फरीन हाथ बंटा रही थी। आरोप है कि इस दौरान फरीन का हाथ रेशमा के मोबाइल पर लग गया और फिर मोबाइल पास में रखे पानी से भरे जग में जा गिरा,जिसके बाद रेशमा का पारा चढ़ गया और फिर पहले फरीन से विवाद हुआ और फिर इसके बाद उसकी मां तस्लीम भी आ गई। रेशमा और तस्लीम के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच रेशमा ने पास में रखे चाकू से तस्लीम जहां के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया,जहां कुछ ही देर में तस्लीम ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी डा.संसार सिंह के अनुसार आरोपी महिला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- रामपुर डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---