बांसडीह (बलिया) लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे वाहन चेकिग के दौरान रविवार की देर सायं स्टेटिक टीम द्वारा बांसडीह चौराहे पर स्विफ्ट डिजायर कार से साढ़े नौ लाख रूपया बरामद किया गया हैं। अपने को शराब का ठेकेदार बताने वाले के द्वारा रूपये के कागजात नहीं दिये जाने के कारण स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कार को जब्त कर बांसडीह कोतवाली व रूपया ट्रेजरी में जमा किया हैं।
रविवार को सायं आठ बजे के करीब स्टेटिक मजिस्ट्रेट लघु सिंचाई के अवर अभियन्ता रामायण राम द्वारा बांसडीह चौराहे पर सहतवार की तरफ से आ रही स्विप्ट डिजायर कार यूपी 60 एए 9264 को रूकवा कर चेक किया गया। कार में पीछे की सीट पर बैठे जनता मार्केट बलिया के कृष्णद कुमार पाण्डेय के बगल में एक शराब की पेटी थी। पेटी को चेक किया गया तो उसमें नौ लाख पचास हजार पांच सौ रूपये थे। टीम ने कृष्ण कुमार पाण्डेय से रूपये के बारे में जानकारी मांगी तो वे कोई साक्ष्य नहीं दे सके। वे बताये की रूपया शराब की दुकान का हैं। लेकिन टीम को वे कोई कागजात नहीं दिखाये। टीम ने कार को जब्त कर बांसडीह कोतवाली पुलिस को दे दिया तथा रूपया ट्रेजरी में जमा कर दिया। पुलिस ने वाहन 207 एम वी एक्ट के तहत सीज किया हैं।
इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, विनोद कुमार, हरिष्चन्द्र यादव व अजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

