Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: प्रकाश विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेधावी छात्र छात्राएं हुए सम्मानित

शिक्षा और संस्कार के संगम के रूप में अपनी पहचान बना चुका हैं प्रकाश विद्या मंदिर, विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का किया शानदार व रचनात्मक प्रदर्शन

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हुसेनपुर बंशीबाजार स्थित शिक्षा और संस्कार के संगम के रूप में अपनी पहचान बना चुकें प्रकाश विद्या मंदिर में 11 अप्रैल दिन शनिवार वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जो शनिवार की शाम 5 बजें से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा।

प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतिभाओं के सम्मान के बीच आयोजित इस उत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर मुलचंद चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों का भव्य स्वागत

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह व प्रभारी विनय सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर तथा उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और विशेष उपहार प्रदान किए गए। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर तथा मन लगाकर पढ़ने की सलाह दीं। उन्होंने अनुशासन और शिक्षा के समन्वय को अनुकरणीय बताया।

विशिष्ठ अतिथि का संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने प्रकाश विद्या मंदिर की शिक्षा पद्धति की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान दे रहा हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण पर भी विशेष बल दे रहा हैं। हाल हीं में मीडिया में चल रहीं विद्यालयों द्वारा अभिभावकों के शोषण की रिपोर्ट पर डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि कॉपी किताब व ड्रेस बेचना हमारा काम नहीं हैं। हमारा काम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हैं।

रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्रों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के दौरान लोक गीतों और देशभक्ति गीतों पर दीं गई नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटकों ने उपस्थित लोगों के बीच एक गहरा संदेश दिया। वहीं छात्रों के ओजस्वी भाषणों ने उनकी वाकपटुता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

अभिभावकों का उमड़ा सैलाब

वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हुए उनकी भूरी भूरी सराहना की और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों को भी सराहा।

यें गणमान्य लोग रहें मौजूद

वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य रूप से पूर्व वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजधारी सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह, क्षितिज प्रताप सिंह, मुक्तेश्वर मौर्य, संजीव सिंह, मुन्ना यादव, ध्रुप नारायण सिंह, विजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

प्रबंधक महोदय का संबोधन

वार्षिकोत्सव समारोह के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर मंच प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---