बांसडीह (बलिया) बांसडीह थाना- कोतवाली में एक 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को सायंकाल पहुँच गई, वह भी ऐसा मामला कि स्तब्ध कर देने वाला रहा, मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को राधा नाम की युवती बरौनी से बांसडीह थाना में पहुँच गई, उक्त युवती राधा ने बताया कि मै माँ बनने वाली हूँ और कह रही है कि बच्चा मेरा पापा किसको कहेगा, राधा की माने तो अजीत यादव पुत्र परशुराम यादव देवडीह थाना कोतवाली बांसडीह ने दो वर्षों से अपने प्यार के जाल में फंसाये रखा, इतना ही नही अजीत ने 2017 में हरियाणा के अम्बाला में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और राधा वही पर चाय बेचती थी उसी दौरान अजीत की आँखे दो चार हुई और वही उसने मंदिर में राधा के साथ शादी रचा लिया, इसी दौरान राधा प्रेग्नेंट हो गई और अजित अम्बाला से इसे छोड़कर की पिता की मृत्यु हो गई और श्राद्ध बीतने पर हम अम्बाला वापस आ जायेंगे यह कह कर घर आया, जब राधा द्वारा कई महीनों बीत जाने के बाद भी अजित से सम्पर्क नही होने के बाद वह अजित के घर देवडीह पहुँच गई, वहा पता चला कि अजीत की शादी कही दूसरे जगह तय हुई है गर्भवती राधा अपनी माँ नीलम देवी के साथ दर दर की ठोकरे खा रही है, जबकि उसके डिलेवरी की तिथि 17 मई को डॉक्टरों ने राधा को दिया है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

