Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार बलिया का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 घोषित, शत प्रतिशत रहा विद्यालय का परिणाम

प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अतिथियों का किया स्वागत

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में 31 मार्च दिन मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ I विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गौरव प्रदान करने वाला रहा।

स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत

प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ इसके तत्पश्यात बच्चों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह

परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह दिखाई दिया। अभिभावक अपने होनहारो के भविष्य को लेकर उत्साहित थे। उनका मानना हैं कि ज्ञानकुंज एकेडमी पूरे सत्र में बच्चों की प्रतिभा को निखारकर बाहर लाता हैं। जीवन के हर क्षेत्र में मेडिकल, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, डिफेन्स व खेल आदि क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं। आज विद्यालय प्रबंधन ने उन सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। साथ ही साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रबंधक महोदय का संबोधन

इस प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम केवल शिक्षा व ज्ञान का परिणाम नहीं हैं। यह बच्चो के नैतिक, बौधिक एवं अनुशासन का परिणाम हैं, जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास होता हैं।

प्रधानाचार्या महोदय का संबोधन

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि यह सभी छात्र छात्राओं के मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने बच्चो को बहुत बहुत बधाई दिया।

बच्चों को दीं गई बधाई

विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरुप पाण्डेय ने इस अवसर पर बच्चो को बहुत बहुत बधाई दिया और कहा कि यह विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुशासन का परिणाम हैं। उप प्रधानाचार्या शीला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी के लिए शुभकामना दीं।

इनकी रहीं प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय प्रकाश तिवारी, राज कुमार पाण्डेय, दीपक तिवारी, रंजीत शर्मा, उमेश उजाला, लक्ष्मण चौहान, डी अनिता, नेहा रॉय, अलका सिंह, शीबा नाज, सुप्रिया, स्वेता राय एवं सौरभ वर्मा इत्यादि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---