Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: रात को बहू तो सुबह मे ससुर का लटका मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला

image image image image image image image




एटा (ब्यूरों) सोमवार की रात विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। मंगलवार सुबह ससुर का शव पड़ोसी गांव के पास लटका मिला। पुत्रवधु के बाद ससुर का शव लटका मिलने के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दहेज हत्या में जेल जाने के डर के चलते ससुर ने फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मलावन के गांव अकबरपुर निवासी सुभाष कुमार की शादी तीन साल पहले प्रियंका (24) पुत्री वीरेन्द्र निवासी ब्राहम्णपुरी थाना बेवर जनपद मैनपुरी के साथ हुई थी।

सोमवार रात प्रियंका का शव कमरे में लटका मिला। जानकारी मिलने पर पिता रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल अकबरपुर में पुलिस को लेकर पहुंच गए। दामाद सुभाष, ससुर फूल सिंह, सास मीरा देवी, जेठ संजू, दो ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने प्रियंका की हत्या की है। पुलिस ने पति सुभाष को हिरासत में ले लिया। बेटे को पुलिस हिरासत में देख पिता फूल सिंह घर से निकल आए। मंगलवार सुबह गांव मधुपुरा के पास पेड़ पर वृद्ध फूलसिंह (60) का शव लटका मिला। ससुर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


हालांकि वृद्ध के आत्महत्या के मामले में घरवाले व ग्रामीण चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं सीओ एटा देवआनंद का कहना है कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि दहेज हत्या के मामले में ससुर फूल सिंह पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बेटा पुलिस हिरासत में है। चर्चा है कि फूल सिंह को डर बैठ गया कि पुलिस उसे भी जेल भेज देगी। जिसके चलते आत्महत्या कर ली हो। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

रिपोर्ट- एटा डेस्क
Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---



    Post a Comment

    1 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.