Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia News: सनराइज पब्लिक स्कूल में पीटीएम का हुआ भव्य आयोजन, इन 1300 बच्चों को वितरित किया गया वार्षिक रिपोर्ट कार्ड

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सनराइज पब्लिक स्कूल में 31 मार्च दिन मंगलवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का हुआ भव्य आयोजन, बच्चों में रहा उत्साह

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

पीटीएम बैठक का आयोजन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बालुपुर मार्ग स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सनराइज पब्लिक स्कूल में 31 मार्च दिन मंगलवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ हीं अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

मेडल से सम्मानित हुए मेधावी

इस अवसर पर कुल 1300 बच्चों को उनके वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। वहीं सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को अंकपत्र सहित मेडल देकर सम्मानित किया गया।

दिव्यांशी मिश्रा को मिलीं बधाई

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 7वीं की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा जिसने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड प्रतियोगिता में विज्ञान विषय में जिला स्तर पर प्रथम स्थान, राज्य स्तर पर 10वीं रैंक एवं राष्ट्रीय स्तर पर 16वां रैंक हासिल करने पर विद्यालय प्रबंधन ने उक्त छात्रा को बधाई देते हुए छात्रा को भावी भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

बच्चों के बेहतर भविष्य पर चर्चा

पीटीएम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि कैसे बच्चे ने इस वर्ष अपनी पढ़ाई में प्रगति की हैं और कहा सुधार की आवश्यकता हैं। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव और विचार विद्यालय प्रबंधन के साथ साझा किए और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।

सनराइज पब्लिक स्कूल का उद्देश्य

विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित होता हैं, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक आरपी गुप्ता ने कहा कि सनराइज पब्लिक स्कूल का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा प्रदान करना नहीं हैं, बल्कि बच्चों को एक समग्र और संतुलित व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना हैं।

बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

इस अवसर पर बच्चों में बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर अपना रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया और अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में शामिल हुए अभिभावकों ने सनराइज पब्लिक स्कूल के शिक्षा के प्रति विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की भूरी भूरी सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के विकास में मदद मिलती हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रति अपना समर्थन और विश्वास भी जताया।

मुख्य रूप से यें लोग रहें मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से दीपक सर, प्रदीप सर, जेपी सर, अरविंद सर, अमित सर, श्रीकिसुन वर्मा सर सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---