Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे इस बाहुबली पूर्व सांसद ने छोड़ा मैदान



वाराणसी (ब्यूरो) पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अतीक अहमद ने निर्दलीय नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार करने के लिए कोर्ट मे परोल की अर्जी दी थी, पिछले दिनों एमपी, एमएलए कोर्ट व उसके बाद हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दिया था,वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद ने चुनाव मैदान से हटने का ऐलान किया है, मीडिया को भेजे गए एक पत्र में अतीक ने परोल न मिलने को चुनाव से हटने का कारण बताया है, साथ ही कहा है कि वह किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे, बता दें अतीक ने निर्दलीय नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार करने के लिए परोल की अर्जी दी थी, पिछले दिनों एमपी, एमएलए कोर्ट व उसके बाद हाईकोर्ट ने उसकी अपील को खारिज कर दिया था, अतीक के चुनाव एजेंट एडवोकेट शहनवाज आलम ने रविवार को अतीक का नैनी जेल से लिखा पत्र मीडिया को जारी किया, इस पत्र में चुनाव मैदान से हटने की बात साफ साफ लिखी है।
पत्र में लिखा है 'भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं, लेकिन ऐसी विचारधारा के लोग भी मौजूद हैं जो लोकतंत्र को समाप्त कर हिटलरशाही लाना चाहते हैं, पत्र में मतदाताओं से सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की अपील भी की गई है, हालांकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कारण बैलट यूनिट में अतीक अहमद का नाम और चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा, शाहनवाज ने बताया कि उनकी ओर से किसी तरह के पास और अनुमति नहीं ली जाएगी, गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तेलंगाना के 25 किसान समेत 101 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव भी शामिल थे, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया, स्क्रूटनी के बाद अब 25 प्रत्याशी यहां से मैदान में हैं, वाराणसी लोकसभा सीट पर 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान होगा तथा 23 मई को नतीजे घोषित होगें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---