रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र रतसर कलां गांव के पश्चिम मुहल्ला चौक के पास स्थित एक घर में रविवार की सुबह चाय बनाते समय एलपीजी गैस सिलिंडर से हो रहे रिसाव से आग लग गयी जिससे अमीना खातून(20) पुत्री एकरामुद्दीन बुरी तरह जल गई । अमीना को बचाने के चक्कर में छत पर चढा मुहल्ले का युवक फैसल (22) रेलिंग टूटने से छत से नीचे गिर पड़ा और बूरी तरह जख्मी हो गया । आनन फानन में मुहल्लावासियों द्वारा दोनों को एंबुलेंस से स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहोश अमीना की स्थिति अत्यंत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पीड़ित परिवार की माने तो रविवार की सुबह युवती अमीना खातुन चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाई वह आग का गोला बन गई ।लोगों का कहना है कि पहले से गैस रिसाव के कारण ही यह हादसा हुआ है।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

