Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: घर आ रहें सेना के इस जवान की रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी तवियत, इलाज के लिए जाते समय रास्ते मे तोड़ा दम


सहतवार (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के दक्षिण टोला वार्ड नंबर 13 निवासी विनोद कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिह पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह सेना के जवान की नौकरी से घर आते समय बलिया स्टेशन पर अचानक तबियत खराब हो गई। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना घर वालो को दी गयी । घर वालो ने उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । वृहस्पतिवार को वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का जवान विनोद सिह उर्फ मंगनी सिह सन 2001 में जबलपुर से सेना में भर्ती हुए थे । वे तत्काल लेहलद्दाक में थे । वह से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने लेहलदाक से हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचे और वाराणसी से बलिया ट्रेन द्वारा आ रहे थे कि अचानक ट्रैन में ही तबियत खराब होने लगी वे किसी तरह बलिया स्टेशन पर उतर कर अपने घर वालो को अपनी तबियत खराब होने बात कही, आनन फानन में घर वाले उन्हें जिला चिकित्सालय पहुचाया । हालत की गम्भीरता को देखते हुये चिकित्सको ने वाराणसी के लिये रेफर कर दी।वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।बलिया कोतवाली के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।इस घटना को सुन पूरा नगरपंचायत मे शोक की लहर दौड़ गई है। वही मृतक के घर वालो को रो रो कर बुरा हाल हो गया है । मृतक सेना के जवान की दो पुत्री व एक पुत्र है जो क्रमशः अंकित कुमार सिंह 12 वर्ष, नंदनी सिंह 14 वर्ष एवम अंजली सिंह 9 वर्ष है।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---