Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: ग्रामप्रधान को गोली मारने वाले ये चार शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे


बबुआपुरा (मऊ) जनपद के सरायलख्नसी थाना क्षेत्र के बबुआपुरा गांंव के ग्राम प्रधान को अज्ञात बदमाशो ने सुबह के चार बजे गोली मारकर घायल कर दिया था, प्रधान को गोली मारने की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया था । ग्राम प्रधान को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशो को गिरफ्तार करने काम किया है । स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरीडीह इलाके के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाशो के पास तीन अवैध असलहा, जिन्दा कारतूस और एक बाइक को बरामद करने काम किया है । 
घटना के बाद ग्राम प्रधान विनोद यादव को उनके परिजन और गाव के लोगो ने आनन फानन में इलाज के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान गम्भीर हालत को देखते डाक्टरों ने ग्राम प्रधान को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया । इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने आज बड़ा खुलासा करते हुए चार बदमाशो को गिरफ्तार करने काम किया है एवं गिरफ्तार बदमाशो से पुछताछ के दौरान बताया गया कि  ग्राम प्रधान से जमीन को पट्टा कराने के लिए विवाद हुआ था । जिसको ग्राम प्रधान ने पट्टे की जमीन को खारिज करा दिया था व जिसमें गाँव के रहने वाले वृजनाथ यादव से उनका इसी मामले को लेकर विवाद था । क्योकि पूर्व प्रधान गाँव की सरकारी जमीन को अवैध रुप से वृजनाथ को पट्टटा कराने का काम किया था , लेकिन जब गाँव में विनोद यादव ग्राम प्रधान हुए थे तब इन्होने उस जमीन को खारिज कराने का काम कर दिया था जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ । एक जमीन का विवाद तो दूसरी तरफ चुनावी रंजिश को लेकर मामला तूल पकड़ता गया और वृजनाथ यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ में मिलकर ग्राम प्रधान की हत्या करने के लिए लगातार रैकी करते रहे है । जब ग्राम प्रधान 1 मई को तिलक समारोह से लौट कर वापस घर पहुंच कर घर के बाहर सो रहे थे तो उसी समय में वृजनाथ यादव अपने साथ तीन साथियों को लेकर पहुँचे और ताबततोड़ फायरिगं कर दिया । जिससे ग्राम प्रधान गम्भीर रुप से घायल हो गए थे ।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा गांव के रहने वाले वृजनाथ यादव ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जमीन का पट्टा करा लिया था जिसको विनोद ने खारिज करवाने का काम किया इसके अलावा पूछताछ के दौरान चुनावी रंजिश भी समाने निककर आयी है जिसकी वजह से ग्राम प्रधान को गोली मारने का काम किया गया है । गिरफ्तार बदमाशो में वृजनाथ यादव जो ग्राम विनोद यादव के घर के रहने वाले है उसका साथी अतीश कुमार निवासी भुजही थाना मोहम्मदाबद गोहाना, जनपद मऊ,सुनीश कुमार उर्फ करिया निवासी रसूलपुुर बेयहवा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, प्रदीप कुमार  निवासी भुजही थाना मोहम्मदाबद गोहाना का रहने वाले  है इनके पास तीन अवैध तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है । गिरफ्तार बदमाशो को जेल भेजने की कार्यवाही किया जा रहा है ।

रिपोर्ट- मऊ ब्यूरो ए० एल० यादव "समदर्शी"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---