Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस एकेडमी में किया गया प्रतिभाओं का सम्मान


खरहाटार (बलिया) सुपर ट्वेंटी एकेडमी महावीरगंज ,खरहाटार बलिया में CBSE बोर्ड की कक्षा 10th की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ।इसमें प्रमुख रुप से अन्नू यादव  96%,नेहा यादव 92.5%,प्रज्ञा द्विवेदी 89% को सम्मानित किया गया ।
प्रबंधक प्रभाकर पाण्डेय ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया तथा कहा कि ये बच्चें ही आधुनिक भारत के निर्माता व भविष्य है ।मै इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सविता पाण्डेय, अध्यापगण यथा-प्रमोद दुबे, दिग्विजय सर, राम सर, ममता सिंह, शीलू सिंह, अन्नू दुबे व रंजू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---