Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: वन्दना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी में हुआ निःशुल्क पुस्तक वितरण, किताबें पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरें


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के रहिलापाली में प्रतिष्ठित व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कोचिंग संस्थान "वंदना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी" के तत्वाधान में आज NCERT (हाईस्कूल व इंटरमीडिएट) की पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण का  आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को नए सत्र से संबंधित किताब, कॉपी, रजिस्टर, पुस्तिका कवर, पेन व आई कार्ड इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया गया
इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक सनोज गौतम, केशवचंद्र सर, विनोद कुमार, प्रीति श्रीवास्तव और धनंजय मिश्र ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक वस्तुएं प्रदान करते हुए उनके भावी व उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही मनोयोग से शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य संवारने व राष्ट्र के निर्माण व विकास में सहयोग करने की सलाह दी।
 आयोजन के समापन पर संस्थान के  वी0के0 गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष बच्चों का निःशुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम मई माह के अंत तक निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---