Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय के प्रबंधक ने छात्रों को छुट्टियों के सदुपयोग के बारें मे बताये ये गुर


सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के बस स्टैंड चौराहा सिकन्दरपुर के समीप शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र व छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने कहा कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियां केवल घूमने-फिरने व मौज मस्ती के लिए नहीं होता बल्कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान सभी बच्चों को समयबद्ध तरीके से अपनी पढ़ाई लिखाई की तैयारियां अपने दिनचर्या मे शामिल करना चाहिए व उसके अनुरूप ही सभी कार्य करना चाहिए, आगे कहा कि बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं जो छुट्टियों में पढ़ाई लिखाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं और घूमने फिरने व मौज-मस्ती में ही मशगूल हो जाते हैं, छुट्टियों मे पढ़ाई लिखाई कम्पलीट नहीं कर पाते, जिसके कारण छुट्टियों से लौटकर विद्यालय आने के बाद ऐसे छात्र पढ़ाई व शिक्षकों के साथ नजरें चुराने लगते हैं, इसलिए सभी छात्र छात्राएं अपनी दिनचर्या को ऐसा बनाएं जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई किसी भी सूरत में प्रभावित ना हो, नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने कहा कि शिक्षा सतत व निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो छात्र छात्राएं इस प्रक्रिया के साथ चलतें हैं वही छात्र व छात्राएं अपने जीवन मे अपने सुनहरे सपने को साकार करने का माद्दा रखते हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---