सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में वुधवार की देर शाम चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिसके चपेट में आकर तीन रिहायशी झोपड़िया सहित उनमें रखें नगदी व घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, इस आग की चपेट में आकर चार गायें भी बुरी तरह से झुलस गई, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लालबाबू प्रसाद की पुत्री वुधवार की देर शाम अपने रिहायशी झोपड़ी में चूल्हा जलाकर उस पर दूध गर्म कर रही थी, इसी दौरान चूल्हे से एक चिंगारी उड़कर झोपड़ी पर चली गई, जिससे उसमें आग पकड़ लिया आग को देख लालबाबू की लड़की घबरा गई और शोर मचाने लगी, उसके शोर मचाने पर जब तक परिवार व गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक झोपड़ी में चारों तरफ आग फैल चुकी थी और साथ ही उस में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था, इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए मौकें पर इकट्ठा गांव के लोगों के प्रयास के बावजूद भी तेज हवाओं के चलते यह आग बगल के सत्यनारायण व युगल किशोर की आवासीय झोपड़ी तक फैल गया, मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 1 घंटे के अथक प्रयास से आग पर किसी भी तरह से काबू पाया तब तक तीनों झोपड़ियां सहित घर में रखें अनाज, कपड़े, बिस्तर एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया, साथ ही सत्यनारायण प्रसाद का ₹15000 नगदी आग में जल गया, वही इस आग में लालबाबू व युगल किशोर की गायें बुरी तरह से झुलस गई।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

