Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्युत उपकेंद्र के प्रांगण में स्थित पेड़ों का किया गया बेरहमी से कत्ल- रविशंकर सिंह एडवोकेट


रतसर (बलिया)  स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रक्सा रतसर निवासी रविशंकर सिंह एडवोकेट(सचिव,राजवंशी देवी स्मृति सेवा संस्थान रक्सा,रतसर बलिया) ने अपने रतसर स्थित ऑफिस पर वुधवार को "खबरें आजतक Live" से भेंट वार्ता में बताया कि विद्युत उपकेंद्र रतसर के प्रांगण में अवस्थित लगभग दासियों पेड़ों को अवैध तरीके से काटा गया जिसे जे०ई० व एक्सीएन ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही काटना चाह रहे थे परंतु तहसीलदार बलिया सदर के 05/04/2019 के दिनांकित  लिखित आदेश कि राजस्व निरीक्षक व एस०ओ०गड़वार को मौका मुआयना करके अपनी रिपोर्ट दे पर  जे०ई० व एक्सीएन लगभग10 दिन तक चुप रहे लेकिन 16-04-2019को  पुनः पेड़ काटनेवालों को बुला लिया ।इसकी सूचना मिलते ही पर्यावरण प्रेमी रविशंकर सिंह एडवोकेट ने ग्रामप्रधान के नेतृत्व में वह पहुँचे जहाँ जे०ई०की उपस्थिति में यह तय हुआ कि पेड़ काटने की विधिक प्रक्रिया अपनायी जाएगी ।इसके बावजूद भी एक्सीएन व जे०ई० ने 17-04-2019 को पेड़ कटवाना चालू कर दिया । श्री सिंह ने बताया कि हमलोगों को लगा कि कोई विधिक प्रक्रिया अपनाई गई होगी पर पता चला कि कोई विधिक प्रक्रिया नही अपनायी गयी । अन्ततः मैंने जनसुनवाई लिखी जिसके जवाब में एक्सीएन ने शासन को गुमराह करते हुए यह लिखा कि 17-04-2019को आये तूफान में पेड़ गिर गए तथा प्रांगण में स्थित भवन ,खंभो व तारों को नुकसान हुआ ।19-04-2019 को ग्रामप्रधान स्मृति सिंह ने 100 नं०डायल कर पुलिस बुलायी ।पुलिस ने देखा कि खड़े पेड़ों को काटा गया है ।रविशंकर सिंह ने बताया कि 18-04-2019 को एक्सीएन के नं० 9450963747 पर अपने न० 9451771002 से बात की परंतु पेड़ काटने के अपने घमंड को ही श्रेयस्कर बता रहे थे कही भी उन्होंने आंधी आने की बात नही कही ।उन्होंने कहा कि पेड़ को देख कर कोई भी कह सकता है कि पेड़ आँधी में नही गिरे बल्कि उनका बेरहमी से कत्ल किया गया है ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---