सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव मे खेत में सोमवार की सुबह सर विहीन नवजात का शव मिलने से पूरें गांव मे हड़कंप मच गया। मौके पर इकट्ठा लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव की कुछ छोटी बच्चियां बकरियों को चराने के लिए खेत में जा रही थी कि अस्पताल के पीछे अंबेडकर मुर्ती के समीप में किसी नवजात का सर विहीन शव देख सन्न रह गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके की ओर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तरह-तरह की बात करना शुरू कर दिया तथा वैसा कुकृत्य करने वालों को कोसने लगे। तभी किसी ने मोबाइल द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौजूद लोगों के अनुसार गर्दन पर ब्लेड से कटे के निशान दिखाई दे रहे थे, वहीं मौके पर पहुंचे प्रभावी निरीक्षक सिकन्दरपुर राम सिंह ने शव को कब्जें मे ले लिया, अब वस्तुस्थिति जो भी हो पुलिस के कारवाई से ही इसका खुलासा होगा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

