सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय नगर के मनियर रोड स्थित संजीवनी क्लिनिक के संचालक फिजीशियन एवं सर्जन डॉ० आशुतोष कुमार गुप्ता को 6 मई दिन सोमवार तड़के सुबह फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है, रंगदारी ना देने के हालात में धमकी देने वालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस फोन कॉल के बाद डॉ आशुतोष कुमार गुप्ता ने तत्काल सिकन्दरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है, इस संबध मे चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने की पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है, वहीं डॉ आशुतोष कुमार गुप्ता के पास आए इस फोन के बाद नगर के आम लोगों व चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व अटकलें शुरू हो गई है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

