सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा संचालित इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, लिलकर सिकंदरपुर, बलिया के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है और क्षेत्र का मन बढ़ाया है । विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य जयप्रकाश तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 10वीं की परीक्षा में सुनील कुमार ने सर्वाधिक 90%अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया वही प्रकाश चौहान ने 89%अंको के साथ द्वितीय व सत्यम ओझा ने 88% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विषयवार अधिकतम अंक की बात करें तो सुनील कुमार, सत्यम ओझा व पूजा ने संयुक्त रूप से अंग्रेजी विषय मे 83 अंक प्राप्त किये है ।हिंदी में प्रकाश चौहान ने 93 अंक प्राप्त किया है ।गणित में सत्यम ओझा ने 89 अंक, विज्ञान में सुनील कुमार, प्रकाश चौहान, सत्यम ओझा व काजल गुप्ता ने संयुक्त रूप से 95 अंक, सामाजिक अध्ययन में सुनील कुमार ने 95 अंक प्राप्त किया है । प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने सभी सफल छात्रों को बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता व गुरुजनों को दिया है ।इस अवसर पर धनंजय मिश्र,राजेश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, अमित राय, योगेश तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, अरविंद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय


