रतसर (बलिया) विकासखंड गड़वार अंतर्गत ग्रामसभा रतसरकलां व रतसर खुर्द मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रणजीत कुमार खंड विकास अधिकारी गड़वार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन हुआ। जिसमें विकासखंड गड़वार के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली गांधी आश्रम चौराहा से सदर बाजार होते हुए पकड़ीतर, दिलावल पुर स्लोगन व नारो के माध्यम से सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा के साथ दक्षिण चट्टी पहुंचा । जागरूकता रैली में रणजीत कुमार के साथ जमाल अख्तर, संजय यादव, जितेंद्र कुमार पांडे, शिवानंद यादव, जयप्रकाश कनौजिया, अरविंद कुमार, अरुणेंद्र मौर्य, लोहा राम, सुरेंद्र वर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

