बेल्थरा रोड (बलिया) तहसील क्षेत्र मे 3 मई दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बहुजन समाज पार्टी यूनिट बेल्थरा रोड की वरिष्ठ एवं पदाधिकारियों की बैठक चौकिया मोड़ में हुई, इस बैठक के मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर संतोष कुमार रहे इस बैठक की अध्यक्षता अरुण राजभर विधानसभा अध्यक्ष ने किया संचालन का कार्य संजीत मास्टर ने किया इस बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सेक्टर में जाकर बसपा एवं सपा की सरकार में जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी उसके बारे में क्षेत्र की जनता को बताने का कार्य करें और सलेमपुर लोकसभा के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा को अधिक से अधिक वोटों से चुनाव जीता कर और बहन कुमारी मायावती को इस देश का प्रधानमंत्री बनाए।
इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित मुन्ना भाई शैलेंद्र महाराज नंदू गंगा कनौजिया शैलेश कुमार चंद्रभान राजभर संतोष राजू अजय प्रकाश सदानंद वीरेंद्र दीपक कुमार प्रमोद सुरेंद्र उपेंद्र राज कुमार नरेंद्र राजेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरुण राजभर ने कहा कि भाजपा की नीतियों से और उनके जुल्मों से इस देश की जनता परेशान है अब परिवर्तन चाहती है इस प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार है यह सरकार एक निकम्मी सरकार है सिर्फ जनता को विकास के नाम पर छलने का कार्य किया है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता अरविन्द यादव

