Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा संचालित इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, लिलकर सिकंदरपुर, बलिया के छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है, विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य जयप्रकाश तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 12वीं की परीक्षा में PCM ग्रुप से हर्षित शर्मा ने सर्वाधिक 88%अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया वही आँचल गुप्ता 85%अंको के साथ द्वितीय व विशाल शाह ने 81%के साथ तृतीय स्थान हासिल किया ।PCB ग्रुप में सिद्धार्थ त्रिपाठी ने 83%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंजलि यादव 76% के साथ द्वितीय व प्रांजल राय 73% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।विषयवार अधिकतम अंक की बात करें तो अनुभव यादव ,बिपुल सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी व प्रांजल राय ने अंग्रेजी विषय मे क्रमशः 95,92,व 90 प्राप्त किये है ।हिंदी में हर्षित शर्मा 97, वर्षा जायसवाल 96, निधि पटेल 94, अंजलि यादव 93, अनुभव यादव व शिवानी प्रजापति 91अंक प्राप्त किये है ।गणित में आँचल गुप्ता व हर्षित शर्मा ने 95 अंक प्राप्त किये है ।भौतिकी में सिद्धार्थ त्रिपाठी 90, रसायन में निधि पटेल व हर्षित शर्मा 90, जीव विज्ञान में बिपुल सिंह 87 अंक प्राप्त किया है, प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने सभी सफल छात्रों को बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---