सोहावं (बलिया) विकास खण्ड सोहावं अंतर्गत दिनांक 03/05/2019 दिन शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अख्तियारपुर व प्राथमिक विद्यालय अख्तियारपुर के प्रांगण से मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकली गयी जिसे मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार राय व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस अभियान के द्वारा लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया । रैली में स्कूल के विद्यार्थियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य शामिल थे । छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर हाथ में लिये क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया ताकि हर मतदाता जागरूक, जिम्मेदार बने और अपने मताधिकार का सही उपयोग सुनिश्चित कर सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि मतदान करना हमारा पुनीत कर्तव्य व जिम्मेदारी भी है ।हमे स्वयं जागरूक रहकर अपने समाज के अन्य लोगो को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए ।खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि मत के दान से बड़ा दान इस लोकतंत्र के लिए और नही है, अतः हमें बढ़-चढ़ कर मतदान करने चाहिए ।
रैली में शामिल लोग चाहे नर हो या नारी ,मतदान है सबकी जिम्मेदारी, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ।घर घर साक्षरता लायेगे, सबसे वोट दिलवायेगे ।देश तरक्की तभी करेगा ,हर वोटर जब वोट करेगा ।जागो जागो हे मतदाता ,तुम भारत के भाग्य विधाता आदि नारा लगा रहे थे ।इस रैली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ,खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के साथ प्रमुख रूप से कमलेश सिंह, दिवाकर तिवारी, करन यादव, आशोक सिंह, शशिकांत उपाध्याय, सत्यजीत राय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय


