बांसडीह (बलिया) सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के आब्जर्वर अजय यादव व उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बांसडीह क्षेत्र के तीन क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया।ग्राम पंचायत छोटकी सेरिया के बुथ पर पहुंच कर वहां सभी चीजों का निरीक्षण किया और मतदाताओं को धूप से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। बूथ की ब्यवस्था हेतू ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना सिंह को निर्देशित किया।उसके बाद आब्जर्वर ने कर्टिकल बूथ जितौरा और देवडीह के बुथों का भी निरीक्षण किया कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया। कहा कि मतदान में किसी भी प्रकार का ब्यवधान उतपन्न न हो।मतदाताओं को धूप से निजात के लिये आवश्यक चीजो को लगाने का निर्देश दिया, इस मौके पर पुलिस क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

