इंदारा जंक्शन होने के चलते यहाँ प्रतिदिन हजारो की संख्या में आम नागरिकों सहित यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। भीषण गर्मी के चलते इंदारा क्षेत्र में आने वाले राहगीरों को पीने के पानी के लिए इधर उधर चक्कर अब नही लगाना पडेगा। लोगों की इस समस्या को देखते हुए निः शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया है।समाजिक कार्यकर्ता सुनिल सिंह राणा ने बताया कि सुबह दस बजे से लेकर शाम के चार बजे तक इंदारा बाजार मे लोगों का आना जाना लगा रहता है चिलचिलाती धूप में पानी के लिए राहगीरों को इधर उधर चक्कर लगाना पड़ता था।
क्षेत्र में पेयजल ना होने की दशा में घर से ही पानी लेकर आना पड़ता हैं। जो थोड़ी देर में गर्म हो जाता है या समाप्त भी हो जाता है। ऐसी दशा में बिना पानी पिए ही रहना पड़ता है। बताया कि प्याऊ लग जाने से ग्रामीण क्षेत्र के आने जाने वालों को निश्चित रूप से पीने की पानी की समस्या से निजात मिलेगा। इस मौके पर उमाकांत यादव, अखिलेश सिंह, सुनिल सिंह, राणा प्रताप यादव, डा अमन मोदनवाल, चन्दभान यादव, हामिद हसन, डाक्टर नासिर, शमशुल हक चौधरी, सरीफुद्दीन गार्ड, संतराज यादव, सोनू, सुनिल यादव, राजा मदेशिया, राजेंद्र सिहं, धनंजय सिंह, मनोज पान्डेय, पप्पू सिहं, अजय पान्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मऊ ब्यूरो ए० एल० यादव "समदर्शी"

