बांसडीह (बलिया) एक तरफ अभिभावक शिक्षा देेेकर अपने बच्चों को चाहते हैं कि बच्चा बड़ा आदमी बनेगा। तकनीकी युग में अगर कोई फँस जाय तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला बांसडीह कस्बा से प्रकाश में आया है। बता दें कि विदेश में नौकरी देने के नाम पर एक टीम बांसडीह तहसील इलाका में आ धमकी। वहीं एक नही लगभग 40 - 50 युवाओं को उक्त टीम ने अपने झांसा में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक साठ लाख रुपये लेकर विदेश में नौकरी देने वाली टीम फरार हो गई है। बताया तो यह भी जाता है कि बांसडीह कस्बा के अंबेडकर तिराहे के समीप किराया पर मां वैष्णो टूर एंव ट्रेवल्स नाम से कंपनी खोली गई थी। बेरोजगार युवाओं को गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवको से लाखों रुपए जमा करा कर हवाई जहाज का वीजा टिकट देकर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया गया। जहाँ इन लोगों को दिए गये फ्लाइट का टिकट कैंसिल बताया गया।परेशान युवको ने कंपनी के संचालक के नंबरों पर कॉल किया तो फोन बंद मिला। अंततः सभी युवक बांसडीह स्थित कंपनी के आफिस पर आए तो ताला बंद कर संचालक फरार थे। युवको ने जब सम्बंधित के दिये पता पर संपर्क करना चाहा तब वह भी गलत ही निकला, युवकों ने गुरुवार को बांसडीह कोतवाली में फर्जी टीम के खिलाफ कारवाई हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि राजीव कुमार सिंह, लल्लन चौधरी, जितेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सहित दर्जनों युवाओं का कहना है कि सभी पैसा बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया है।इसमे कानूनी कारवाई करने की मांग गई है। जिस पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

