Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पहले मौत की खबर, फिर चमत्कारिक रूप से सांस का चलना अंततःमौत से लड़ते-लड़ते काल के गाल में समायी साधना


बलिया (ब्यूरो) संसदीय क्षेत्र 72 बलिया लोकसभा के सपा-बसपा -आर०एल०डी० गठबंधन के संयुक्त प्रत्‍याशी सनातन पाण्डेय की पुत्रवधू साधना पाण्डेय आखिरकार मौत से लड़ते-लड़ते शुक्रवार को अंतिम सांस ली ।बताते चले कि इनके आकस्मिक निधन की खबर बृहस्पतिवार को लखनऊ से वायरल हुई थी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी थी ।उसके बाद पुनः साधना पाण्डेय की सांस चलने की खबर आयी ।परंतु शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे उनके मृत्यु की पुष्टि होते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी । 
बताते चले कि सनातन पाण्डेय के पुत्रवधू का सिजेरियन  से डिलेवरी हुआ जिसमे बच्‍चे की मौत हो गयी थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह कोमा में थी ।दिलदहलाने वाली इस खबर से पूरे बलिया में शोक की लहर दौड़ गयी है । ध्यातव्य हो कि गठबंधन के बलिया लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय की बहू साधना पाण्डेय पत्नी रामेश्वर पाण्डेय पंदह ब्लाक की वर्तमान प्रमुख और मिश्रौली निवासी दिलीप मिश्र की पुत्री थी । स्व०साधना पाण्डेय का अंतिम संस्कार आज ही गंगा घाट बलिया पर किया जाएगा ।
विकास खण्ड पंदह के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ब्लाक प्रमुख साधना पाण्डेय के आस्मिक निधन पर शुक्रवार की दोपहर ब्लॉक मुख्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की । इस शोक सभा के दौरान खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव, एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, ज्ञानेन्द्र यादव, विजेंदर कुमार, मृतुन्जय राय, छोटेलाल राजभर, आनन्द यादव, मनिरत्न कुंमार, ओमप्रकाश सहित ब्लाक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।
              
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---