बलिया (ब्यूरो) संसदीय क्षेत्र 72 बलिया लोकसभा के सपा-बसपा-आर०एल०डी० गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सनातन पाण्डेय की पुत्रवधू साधना पाण्डेय की हालत अभी स्थिर बनी हुई है ।बताते चले कि इनके आकस्मिक निधन की खबर लखनऊ से वायरल हुई थी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी थी ।साधना पाण्डेय लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में भर्ती है और इनके स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टर्स स्वास्थ्य बुलेटिन में देंगे ।
बताते चले कि सनातन पाण्डेय के पुत्रवधू का सिजेरियन विधि से डिलेवरी हुआ जिसमे बच्चे की मौत हो गयी थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह कोमा में थी ।साधना पाण्डेय की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है । दिलदहलाने वाली इस खबर से पूरे बलिया में शोक की लहर दौड़ गयी थी । ध्यातव्य हो कि गठबंधन के बलिया लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय की बहू साधना पाण्डेय पत्नी रामेश्वर पाण्डेय पंदह ब्लाक की वर्तमान प्रमुख है और ये मिश्रौली निवासी हेमन्त मिश्र की पुत्री है । स्व साधना पाण्डेय की 4 व 6 साल की दो पुत्रियां है ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

