सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज एकेडमी के छात्रों ने CBSE 12वीं की परीक्षा मे छात्रों ने जमकर अपना और अपने विद्यालय का परचम लहराया, गणित वर्ग के आर्यन गुप्ता ने 95% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शिवांगी सिंह ने जीव विज्ञान वर्ग मे 94.4% अंक पाकर प्रथम और विद्यालय मे द्वितीय स्थान पर रहीं, साथ ही गणित वर्ग से संदीप पाण्डेय 94.4%, सुजीत सिंह 93.3% अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहें, चतुर्थ स्थान 92.6% अंक पाकर वीणा शुक्ला व पंचम स्थान 91.8% अंक पाकर प्रगति यादव रहीं।
गणित वर्ग से प्रथम आर्यन गुप्ता 95%, द्वितीय संदीप पाण्डेय 94.2%, तृतीय स्थान सुजीत सिंह 93.2%, चतुर्थ वीणा शुक्ला 92.6%, पंचम अंशिका रही हैं, वहीं वाणिज्य वर्ग मे प्रथम शिवम सिंह 92.6%, द्वितीय स्थान रिशा गिरी 90.4%, तृतीय आकाश गुप्ता 86.8%, चतुर्थ नरसिंह 85.2%, पंचम अकृति राय 82% पाकर रहीं, जीव विज्ञान मे प्रथम शिवांगी सिंह 94.5%, द्वितीय प्रगति यादव 91.8%, तृतीय कृति सिंह 87.2%, चतुर्थ निक्की वर्मा 87.2%, नीलू भारती पंचम 86% पाकर रहीं, इस वर्ग मे जीवविज्ञान मे 98 शारिरिक शिक्षा एवं हिन्दी मे 99 अंक छात्रों ने प्राप्त किया, वहीं अर्थशास्त्र मे 95 अंक बी०एस०टी० मे 91 अंक गणित मे 95 अंक छात्रों ने प्राप्त किया।
इस बार के घोषित परिणाम मे ज्ञानकुंज के पंजीकृत 207 छात्र व छात्राओं ने शत प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया, विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह, प्रधानाध्यापिका सुधा पाण्डेय ने परीक्षा मे सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दिया इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह, लक्ष्मण चौहान, अरविंद यादव, राकेश पांडे, विकास मिश्रा, दिलीप पांडे, रंजीत शर्मा, आरपी सिंह, नीरज उपाध्याय, प्रियंका त्रिपाठी, दीपक तिवारी, सुनील गुप्ता व नर्मदा गुप्ता आदि शिक्षकों ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता



