बलिया बागियों की धरती रही है आजादी के पूर्व भी बलिया ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया और क्रांतिकारियों के बदौलत बलिया समय से पूर्व आजाद हुआ इसीलिए आज भी बलिया बागी बलिया कहा जाता है आज आधुनिक भारत में तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और होना भी चाहिए लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधा और ताज़ातरीन खबरें आसानी से उन तक पहुंच सके इसमें पोर्टल की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है।
बड़े अपार हर्ष की बात है कि आज सिकंदरपुर से "खबरें आजतक Live" वेबसाइट की लांचिंग आज होने जा रहा है मैं बधाई देना चाहता हूं विनोद कुमार गुप्ता जी को जिन्होंने सिकंदरपुर का नाम विश्व के कोने कोने में पहुंचाने का कार्य किया है वह उसमें पूर्ण रुप से सफल होंगे सिकंदरपुर कभी फूलों की नगरी के नाम से जाना व पहचाना जाता था।
आज यह अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा था लेकिन इस वेबसाइट के लांच होने से पुनः एक बार सिकंदरपुर अपने गौरव को प्राप्त करेगा इसी उम्मीद आशा और विश्वास के साथ मैं खबरें आजतक Live" को शुभकामना देता हूं कि दिन प्रतिदिन वह तेजी से आगे बढ़े और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।
अजय कुमार तिवारी
तहसील प्रतिनिधि
दैनिक अमर उजाला

