Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: गहनों की सफाई के नाम पर ठगों ने बनाया एक महिला को अपना शिकार


सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांग किशोर गांव में दो चोरों द्वारा ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर गांगकिशोर निवासी राजेश की पत्नी मीरा अपने घर पर थी तभी तो लोग उनके दरवाजे पहुंच सोने की गहने को झाड़-फूंक करके डबल करने के बाद कहीं।

उसका पति राजेश राज मिस्त्री के काम करता है वह घर से बाहर था। चोरों की बातों में आकर उसकी पत्नी ने अपने गले में पहने आठ लाकेट वाली मंगलसूत्र व कान में पहने गहने के साथ 100 रुपये नगद दे दिया। गहने व पैसे लेकर चोर झाड़ फूंक करने लगे। झाड़ फूक करते करते मीरा देवी से एक गिलास पानी मांगी। 

वो जब तक पानी लेकर बाहर आई तो दोनों चोर गायब हो चुके थे। चोरों को न देख मीरा देवी जोड़ जोड़ से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हो गए। और चोर को ढूंढने का काफी प्रयास किए लेकिन खबर लिखे जाने तक चोर पकड़ से दूर रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---