Left Post

Type Here to Get Search Results !

संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू ने पहले दिन ही तोड़े कई सारे रिकार्ड्स


मुंबई। संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन कमाई की सुनामी लाते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 34 करोड़ 75 लाख रूपये का बम्पर कलेक्शन किया है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। 29 जून को रिलीज़ हुई करीब दो घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के हर अच्छे- बुरे दौर को दिखाया गया है । 
आमतौर पर आजकल बड़ी फिल्में किसी त्यौहार के मौके पर रिलीज़ होती हैं ताकि लोगों को छुट्टी में सिनेमाघर तक आने में दिक्कत न हो और कमाई दोगुनी-चौगुनी हो। 
लेकिन संजू नॉन- हॉलिडे फिल्म रही। ये रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है, जिसे 65 से अधिक देशों में 5300 स्क्रींस में रिलीज़ किया गया। संजू की पहले दिन की कमाई से ये स्पष्ट हो जाता है कि फिल्म को पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ का कलेक्शन मिल जाएगा।रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---