मंत्री से मिले साहू समाज के नेता, साहू समाज के हक पर मिला बड़ा आश्वासन, मंत्री के दरबार में पहुंची साहू समाज की आवाज, साहू समाज की समस्याओं पर मंत्री सख्त, मान-सम्मान पर मंत्री का बड़ा बयान, साहू समाज के हक की लड़ाई होगी मजबूत, मंत्री से मुलाकात, समाज में जगी नई उम्मीद, साहू समाज के मुद्दे पर मिला बड़ा भरोसा
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
शासन स्तर तक पहुंचाई आवाज
सिकन्दरपुर (बलिया)। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की सिकन्दरपुर इकाई ने स्वजातीय बंधुओं की समस्याओं और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी आवाज शासन स्तर तक पहुंचाई है। महासभा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर उर्फ गुरुजी के सीतापुर स्थित निज आवास पर पहुंचा और उनसे मुलाकात कर स्वजातीय समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के लोगों की समस्याओं, उपेक्षा और विभिन्न स्तरों पर सामने आ रही चुनौतियों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस दौरान स्वजातीय बंधुओं के मान-सम्मान, अधिकार और सामाजिक भागीदारी को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।
स्वजातीय बंधुओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: राकेश राठौर
प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर उर्फ गुरुजी ने आश्वासन दिया कि स्वजातीय बंधुओं के हित में हरसंभव उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के हित और सम्मान से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ देखा जाएगा। स्वजातीय बंधुओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि समाज की समस्याओं के समाधान और उनके हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। मंत्री से मिले आश्वासन के बाद महासभा के पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं में उम्मीद की नई किरण जगी है।
समाज की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी
महासभा के बलिया जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को शासन स्तर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को गंभीरता से रखा है और मंत्री की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन से समाज में नई उम्मीद पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी से टकराव नहीं, बल्कि संगठन के माध्यम से समाज के हक, सम्मान और उचित अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से आवाज उठाना है।
वर्तमान समय में कई समस्याओं से जूझ रहा समाज
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा बलिया के जिला प्रवक्ता मदन मोहन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में स्वजातीय बंधु विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से समाज के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा समाज के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और जरूरत पड़ने पर संगठन के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी। मदन मोहन गुप्ता ने स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में महासभा से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
मंत्री से मुलाकात करने वाले पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा बलिया के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, जिला प्रवक्ता मदन मोहन गुप्ता, जिला संगठन मंत्री दीपक गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता शामिल रहे।
समाधान की दिशा में एक ठोस पहल
सिकन्दरपुर पहुंचने के बाद स्थानीय स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर उर्फ गुरुजी के आश्वासन के बाद समाज से जुड़े सभी मुद्दों को शासन स्तर पर उचित प्राथमिकता मिलेगी और स्वजातीय बंधुओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक ठोस पहल आगे बढ़ेगी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

