Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: CBSE बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल की शानदार सफलता, क्षेत्र में रचा एक नया इतिहास

सिकन्दरपुर का गर्व, इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, 12वीं में छात्रों ने दिखाया दम, इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का जलवा बरकरार

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लीलकर सिकन्दरपुर बलिया ने एक बार पुनः अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता एवं अनुशासन का परिचय देते हुए क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच दिया हैं। सीबीएसई द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया हैं।

मेधावी छात्रों की सूची

विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया हैं, जिसमें प्रिया वर्मा 95%, आशु यादव 93.40%, राज गुप्ता 93%, अंजली वर्मा 90%, श्वेता गुप्ता 90%, पलक गुप्ता 90%, स्वाति गुप्ता 87%, खुशी यादव 86%, श्रीद्धि राय 85.6%, अनुराधा यादव 85%, हर्ष मिश्रा 84%, अल्का यादव 84%, आदित्य कुशवाहा 83.6%, आंचल वर्मा 82.6%, प्रिया चौरसिया 82.4%, फरहान राजा 82%, बंटी यादव 81.8%, अंश राय 80.8%, अंशिका यादव 80.2%, आदित्य मिश्रा 80%, आरुषि यादव 80%, संदीप यादव 80%, सोनम राजभर 80%, साहिल 80%, खुशी यादव 80%, सूरज कुमार वर्मा 80%, रिद्धिमा यादव 80% व आकाश कुमार ने 80% अंक प्राप्त किया।

सफलता का उत्सव

इस दौरान शानदार सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी एवं योगेश तिवारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की उपलब्धि

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया हैं कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैचारिक विकास एवं नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता रहा है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का हीं परिणाम हैं। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---