शगुन गुप्ता ने किया टॉप, 23 छात्रों ने पार किया 90% का आंकड़ा, जश्न में डूबा विद्यालय प्रांगण, प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दी बधाई
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
उत्कृष्टता की मिसाल कायम
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। शैक्षणिक उत्कृष्टता और कड़े अनुशासन के लिए विख्यात क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, सिकन्दरपुर बलिया ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन के बल पर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की हैं। सीबीएसई द्वारा घोषित शिक्षा सत्र 2025- 26 के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद का नाम गौरवान्वित किया हैं।
➡️ इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सीबीएसई 10वीं में गाड़ा सफलता का झंडा, शगुन गुप्ता बनीं टॉपर
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) April 16, 2026
➡️ शगुन गुप्ता ने किया टॉप, 23 छात्रों ने पार किया 90% का आंकड़ा
➡️ जश्न में डूबा विद्यालय प्रांगण, प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दी बधाई#Ballia #Sikanderpur #TopNews #Incredible pic.twitter.com/dXsdGQdDYs
शगुन गुप्ता ने प्राप्त किया 96% अंक
इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन गुप्ता ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के कुल 23 छात्र छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया हैं, जो छात्र संख्या के आधार पर जनपद में सर्वाधिक हैं।
मेधावी छात्र छात्राओं की सूची
शगुन गुप्ता 96.00%, रेहान खान 95.20%, दिव्य चौहान 95.00%, इरम शाद 94.20%, अंजली राजभर 94.20%, रिया यादव 94.20%, सेराज अंसारी 93.60%, नीतीश प्रसाद 92.00%, शुभम कुमार चौहान 92.00%, अश्वनी यादव 92.00%, अशरा अली 91.20%, पियूष यादव 91.20%, पार्थ सिंह 91.20%, तलत फिरदौस 90.80%, अभिनव यदुवंशी 90.60%, आर्यन यादव 90.20%, नंदिता शर्मा 90.20%, अनन्य वर्मा 90.00%, कसफ परवीन 90.00%, वानिशा यादव 90.00%, अबू आमान 90.00%, अंशिका वर्मा 90.00% व सोनू यादव ने 90.00% अंक प्राप्त किया हैं।
हर्षोल्लास का रहा वातावरण
इस अवसर पर विद्यालय में अत्यंत हीं हर्षोल्लास का वातावरण रहा। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का भव्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
विद्यालय में दीपावली जैसा माहौल
विद्यालय परिसर में दीपावली जैसा माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां मेधावियों का मुंह मीठा कराया गया और उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया।
उज्ज्वल भविष्य की किया कामना
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य राजेश तिवारी एवं योगेश तिवारी, तथा अन्य शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अध्यक्ष महोदय का संबोधन
अपने संबोधन में विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैचारिक विकास एवं नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता आया हैं और देता रहेगा। यह सफलता विद्यालय के निरंतर प्रयास, उच्च शिक्षण स्तर एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम हैं।
प्रबंधक महोदय ने दी बधाई
विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का संयुक्त परिणाम हैं।
प्रधानाचार्य महोदय का संबोधन
विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय केवल रटने वाली शिक्षा पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के वैचारिक विकास और नैतिक मूल्यों पर जोर देता है। उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी एवं योगेश तिवारी सहित समस्त शिक्षक वर्ग ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय को मिलीं अभूतपूर्व उपलब्धि
गुणवत्ता और अनुशासन के साथ हीं इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल ने यह सिद्ध कर दिया हैं कि यदि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और निरंतर सकारात्मक प्रयास का मेल हो, तो हर कदम पर सफलता निश्चित हैं। विद्यालय की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हर्ष व्यक्त किया हैं और इसे बलिया जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

