Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: CBSE बोर्ड के परीक्षा परिणामों में Gyankunj Academy के छात्र छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, पढ़ें पूरी खबर

सौम्या शर्मा मानविकी संकाय 98%, अस्मिता यादव मानविकी संकाय 97% व जैनब परवीन विज्ञान संकाय ने हासिल किया 96% अंक, प्रबंधक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह व प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने सभी सफल छात्राओं को दी हार्दिक बधाई

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

ज्ञानकुंज एकेडमी में खुशी की माहौल

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। पूर्वांचल के शीर्ष शैक्षिक संस्थानों में शुमार बलिया जनपद के ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार बलिया में 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।

परिणामों में छात्र छात्राओं ने रचा इतिहास

ज्ञात हो कि 12वीं का परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय को अभूतपूर्व गौरव प्रदान किया हैं और जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता पिता के साथ साथ विद्यालय और जनपद में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।

शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परिणाम

छात्र छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनें कठिन परिश्रम और माता पिता के सहयोग के साथ ही विद्यालय एवं अध्यापकों को दिया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

जानें मेधावियों का अंक प्रतिशत

वे छात्र-छात्राएं जिन्होंने कक्षा 12वीं मे जिले के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन किया उनका नाम क्रमवार इस प्रकार हैं- सौम्या शर्मा मानविकी संकाय (98%), अस्मिता यादव मानविकी संकाय (97%), जैनब परवीन विज्ञान संकाय (96%), सृष्टि तिवारी मानविकी संकाय (96%), शशांक शेखर विज्ञान संकाय (95%), जिया हयात विज्ञान संकाय (94.4%), राज सिंह मानविकी संकाय (94.4%), अर्शुज़मा विज्ञान संकाय (94%), अनुभव सिंह विज्ञान संकाय (92%), अभिनव यादव विज्ञान संकाय (92%), सृष्टि सिंह मानविकी संकाय (92%), अक्षरा सिंह विज्ञान संकाय (91%) व रिशु सिंह वाणिज्य संकाय ने (84.4%) अंक हासिल किया। विभिन्न विषयों में प्राप्त अधिकतम अंक इस प्रकार हैं- भूगोल-100 अंक, राजनीति विज्ञान-100, रसायन विज्ञान-100, अंग्रेजी-99, अर्थशाश्त्र-99, कंप्यूटर-97, हिन्दी-97,शारीरिक शिक्षा-96, इतिहास-96, गणित-95, भौतिक विज्ञान-95, जीव विज्ञान-95, वाणिज्य-89 अंक प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने भी दिया बधाई

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने सफल सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की और उन्हें बधाई दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय ने सफल सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया और भविष्य में सफल होने की मंगल कामना की। उपप्रधानाचार्या शीला सिंह ने सबको आशीर्वाद दिया। विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरुप पाण्डेय ने सफल सभी छात्रों को बधाई दिया।

शिक्षकों ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं जिनमें प्रमुख रूप से जे पी तिवारी, राजीव कुमार पाण्डेय, प्रियंका त्रिपाठी, निशा त्रिपाठी, राकेश कुमार पाण्डेय, रविन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, लछुमन चौहान, दिलीप पाण्डेय, विनय यादव, रवि रंजन मौर्या, रंजीत शर्मा, दीपक तिवारी, अनिल सहनी, राजकुमार पाण्डेय, अमजद अली व नर्बदा गुप्ता आदि ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद सहित शुभकामनाएं प्रदान किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---