विशेष

Ballia News: संजय नें संजय के सम्मान में फूलों की नगरी में खिलाया कमल, दूसरी बार इस नगर की चेयरमैन बनी सावित्री देवी

"भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ही बागी प्रत्याशी गणेश सोनी को 252 मतों से पराजित कर नगर के चेयरमैन पद पर दूसरी बार जमाया कब्जा"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ही बागी प्रत्याशी गणेश सोनी को 252 मतों से पराजित कर नगर के चेयरमैन पद पर दूसरी बार कब्जा किया है। भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी को अपनी ही पार्टी के गणेश सोनी से काफी टक्कर मिली। सावित्री देवी को कुल 4690 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश सोनी को 4438 वोट मिला। निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने 252 मतों से भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी को विजेता घोषित किया। बताते चलें कि शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने बढ़त बनाए रखा। पहले राउंड में ही भाजपा की बड़ी बढ़त अंत समय तक जारी रहा। लोगों का मानना है कि भाजपा नेता संजय जयसवाल द्वारा समाज में लगातार गरीबों की सेवा, लोगों की मदद करना भाजपा प्रत्याशी उनकी माता सावित्री देवी को इस चुनाव में बहुत ज्यादा काम आई। भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी की जीत की खबर जैसे ही नगर में पहुंचा नगरवासियों व सावित्री देवी के समर्थकों ने जगह जगह पर जमकर आतिशबाजी भी की। सावित्री देवी के विजई होने पर पूर्व भाजपा विधायक संजय यादव, अरविंद राय, संजय जयसवाल, बैजनाथ पांडेय, राजू पांडेय, प्रमोद गुप्ता, अमित गुप्ता, आकाश तिवारी, विजय जयसवाल, डा आशुतोष गुप्ता, अवधेश सिंह, संतोष चौधरी आदि लोगों ने बधाई दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Ballia News: संजय नें संजय के सम्मान में फूलों की नगरी में खिलाया कमल, दूसरी बार इस नगर की चेयरमैन बनी सावित्री देवी Ballia News: संजय नें संजय के सम्मान में फूलों की नगरी में खिलाया कमल, दूसरी बार इस नगर की चेयरमैन बनी सावित्री देवी Reviewed by खबरें आजतक Live on मई 13, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.
Back to Top